उत्तराखंड में 5 दिन कोहरे का अलर्ट,इस दिन से झमाझम बारिश..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम का बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जहां दिसंबर माह से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी जैसी स्थिति का इंतजार हो रहा है। लेकिन, मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं इस बीच मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जताया गया है कि 9 जनवरी से मौसम का मिजाज बदल सकता हैं।

मौसम विभाग ने 9 जनवरी को प्रदेश भर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद प्रदेश में बारिश होगी। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जैसी स्थिति के बाद उत्तराखंड तक भी इसका असर पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : विधि विधान के साथ खुले बाबा केदारनाथ धाम के कपाट_CMधामी रहे मौजूद

मौसम विभाग का दावा है कि पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में 9 और 10 जनवरी को हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की भी संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। प्रदेश में लंबे समय से बारिश नहीं होने से इसका असर फसलों पर भी पड़ रहा है। किसानों को बारिश का इंतजार है तो वहीं सेब के बागवानों को भी बर्फबारी की प्रतीक्षा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहां महसूस हुए भूकंप के झटके,इतनी रही तीव्रता..

दिसंबर का महीना सूखा ही बीतने के बाद जनवरी में भी अब तक बारिश नहीं हुई है जिससे फसलों पर असर पड़ रहा है।


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक तापमान सामान्य बना रहेगा। उधम सिंह नगर और हरिद्वार में 5 दिनों तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में भी सुबह और शाम के समय घना कोहरा छा सकता है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। देहरादून में गुरुवार को भी मौसम इसी प्रकार का बने रहने का अनुमान है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *