

उत्तराखण्ड में पिथौरागढ़ के भूस्खलन में फंसे 40 आदि कैलाश यात्रियों को एस.डी.आर.एफ.की टीम ने रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थान में पहुंचा दिया है। यात्रियों ने एस.डी.आर.एफ.का शुक्रिया अदा किया है।
गुरुवार दोपहर पिथौरागढ़ जिले में धारचूला के एस.डी.एम.ने एस.डी.आर.एफ.टीम को गर्भधार के पास भूस्खलन होने और उसमें एक निजी कंपनी के 40 आदि कैलाश से लौटने वाले यात्रियों के फंसने की जानकारी दी। सूचना के बाद एस.डी.आर.एफ.टीम रैस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।
SDRF टीम ने घटनास्थल पहुँचकर देखा की पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। भूस्खलन के कारण मार्ग पर अत्यधिक मलवा आ गया, जिसे साफ कर यात्रा दोबारा शुरू करने में समय लगेगा। ऐसे में एस.डी.आर.एफ.टीम ने मौसम के करवट बदलने से पहले ही बिना समय गवाये पहाड़ी की तलहटी पर फंसे सभी 40 यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से नदी किनारे रोप की मदद से रैस्क्यू किया। यात्रियों को धारचूला में के.एम.वी.एन.रेस्ट हाउस पहुंचाया गया। यात्रियों में कुछ बुज़ुर्ग और महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्हें टीम ने विषम परिस्थितियों में सावधानी से गेस्ट हाउस पहुंचाया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शर्मनाक : देहरादून में दफ्तर के भीतर अधिकारी पर हमला,, शिक्षा निदेशक घायल..
घर की रसोई से शुरू हुआ सफर_हल्द्वानी की प्रीति सैनी बनीं सफलता की नई पहचान
सोशल मीडिया पर नेगेटिव और झूठी खबरें चलाई गईं,, कैंचीधाम ट्रस्ट ने सामने रखी सच्चाई..
Uttrakhand Bord exam : आज से 1261 परीक्षा केंद्रों में 215252 के इम्तिहान..
Haldwani में होलिका दहन इस दिन होगा_ 4 को खेली जाएगी होली..