Ad

अल्मोड़ा : भयावह हादसे में 36 लोगों की मौत_मजिस्ट्रियल जांच के आदेश,घायलों से मिलने रामनगर आ रहे हैं सीएम

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के अल्मोड़ा हुए बस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए इस संबंध में पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने का आदेश दिया है. वहीं आयुक्त कुमाऊं मंडल को इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए है. इस हादसे में अब तक 36 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd

सोमवार को अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. मार्चुला के पास एक यात्री बस खाई में गिर गई. बताया जा रहा कि हादसे के वक्त बस में 45 लोग सवार थे. हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. एसएसपी अल्मोड़ा भी मौके मौजूद है वहीं नैनीताल पुलिस टीम भी पहुंच गई।

प्रशासन ने अल्मोड़ा सड़क हादसे में 36 लोगों के मौत की पुष्टि की. जबकि तीन लोगों को एम्स इलाज के लिए भेजा गया है. बाकी घायलों का इलाज रामनगर सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक कुमार ने कहा कि अभी तक 36 लोगों की मौत हुई है. मृतकों के परिजनों को 4 लाख और घायलों को 1 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया गया है. एम्स से डॉक्टर्स की टीम रामनगर आएगी. मौके पर SDRF, SDM, प्रशासन है।

घायलों के बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश से रामनगर पहुंची एम्स के डॉक्टरों की टीम

मार्चुला बस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का उपचार रामनगर चिकित्सालय में किया जा रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के लिये एम्स ऋषिकेश से एयर एम्बुलेंस से चिकित्सकों की टीम रामनगर पंहुच गई है।

मुख्यमंत्री ने धामी ने जांच के दिये निर्देश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा – ‘जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन एवं SDRF की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाने हेतु तेजी से कार्य कर रही हैं. आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

सीएम धामी ने कहा कि अल्मोड़ा जनपद में बेहद दुखद घटना घटी है. लोगों ने जान गंवाई है और कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को बेहतर उपचार मिले इसके लिए सभी काम किए जा रहा है. तत्काल सभी अफसरों को मौके पर जाने के आदेश दिए गए हैं. इस घटना में जो लोग भी संबंधित होंगे, जिन्होंने लापरवाही की होगी उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी. हमारी प्राथमिकता घायलों का इलाज है. मुख्य सचिव पूरे घटना की निगरानी कर रही हैं. मृतकों के परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें औऱ घायलों की स्थिति जल्द ठीक हो जाए, इसकी कामना है।

सीएम योगी ने जताया दुःख


इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा- ‘उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कृपा करें.’

रामनगर आ रहे हैं मुख्यमंत्री

हादसे में घायलों का हाल जानने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद नैनीताल के रामनगर में आज लगभग 3:40 बजे पहुंचेंगे यहां वह रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में अल्मोड़ा हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनका के हाल जानेंगे। और मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page