Ad

27 को उत्तराखंड BJP पार्लियामेंट बोर्ड की बैठक_ हो सकता है प्रत्याशियों का चयन..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के कौन पांच प्रत्याशी होंगे यह जल्द ही पता चल सकता है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि 26 फरवरी को होने वाली स्टेट पार्लियामेंट्री बोर्ड अब 27 फरवरी को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी जिसमें जो भी नाम तय होंगे उन्हें आगे भेजा जाएगा।उनके अनुसार राज्य की तरफ से पेनल बनाकर हम नाम भेज देंगे जिनपर इसी महीने या अगले महीने के पहले हफ्ते मे मोहर लग जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd

वहीं सूत्रों की अगर मानें तो उत्तराखंड में कुछ सांसदों के टिकट इस बार कट सकते हैं उनकी जगह पर नए चेहरों को पार्टी जगह दे सकती है. हरिद्वार पौड़ी टिहरी अल्मोड़ा इन चारों जगह नए चेहरे चुनाव लड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं. बीजेपी की उत्तराखंड पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक 27 फरवरी को होनी है जिसमें राज्य की पांचो लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के चेहरों पर मोहर लगा सकती है. लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा जल्द प्रत्याशियों का ऐलान करने जा रही है. प्रत्याशी चयन के लिए पार्टी ने 27 फरवरी को स्टेट पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक बुलाई है।

इसमें राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर विचार के बाद पैनल तैयार किया जाएगा. प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड लगाएगा. उत्तराखंड में इस बार भारतीय जनता पार्टी अपने कुछ कैबिनेट मंत्रियों को और एक पूर्व राज्यसभा सांसद को चुनाव में उतार सकती है, इसको लेकर पार्टी में पहले से ही काफी चर्चा जोरों पर है।

27 फरवरी को होने वाली पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में प्रत्याशी के नाम को चयन कर केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजें भेजा जाएगा. उसके बाद केंद्रीय पार्लियामेंट की बोर्ड यह तय करेगा इनमें से किन को टिकट देना है और किन को नहीं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया हमारे पास लगभग दो दर्जन से ज्यादा नाम अभी तक आ चुके है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में हर कार्यकर्ता को अधिकार है चुनाव लड़ने का और वो दावेदारी कर सकता है. केंद्रीय पार्लिमेंट्री बोर्ड जिस नाम पर मोहर लगाएगा सभी मिलकर उसे चुनाव लड़ाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *