Ad

26 वर्षिय महिला की मौत.. परिवारवालों ने लगाया..ससुराल वालों पर हत्या का आरोप..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

काशीपुर उधमसिंह नगर ( GKM news अज़हर मलिक) काशीपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई जिसके बाद महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि आईटीआई थाना क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा निवासी कुसुम देवी की संदिग्ध परिस्थिति में देर सायं मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd

महिला की मौत के बाद ससुरालियों ने इसकी जानकारी तत्काल महिला के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही महिला के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जहां परिजनों ने ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या का आरोप लगाया और पुलिस से कार्यवाही की मांग की। मृतका के भाई का कहना है कि महिला का पति उसे आए दिन प्रताड़ित करता था और मारपीट करता रहता था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला के शव का पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टर शांतनु ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट होने के बाद ही हत्या के कारणों का पता लग पाएगा।

बयान : टीकाराम …………… मृतका का भाई

बयान : डॉ शांतनु ……………. राजकीय चिकित्सक

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *