Ad

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सहित 16 लोग हुए कोविड पॉजिटिव,इस जिले में सबसे ज़्यादा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : प्रदेश में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार तेज होती मालूम पड़ रही है कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। कोरोना के लक्षण होने पर बहुगुणा ने मंगलवार को कोविड टेस्ट कराया जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद बहुगुणा ने खुद को आईसोलेट कर दिया है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से कोविड जांच कराने का अनुरोध किया है। इधर बहुगुणा के कोविड पॉजिटिव आने के बाद हडकंप मच गया है।

ADVERTISEMENTSAd

बहुगुणा सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्व हेमनती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए थे जिनमें मुख्यमंत्री सहित कई कैबिनेट मंत्री और पार्टी के नेता मौजूद रहे थे। चिंता की बात है कि उत्तराखंड में भी कोरोना केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। 

इधर, उत्तराखंड में कोविड संक्रमण धीरे धीरे बढ़ रहा है। मंगलवार को राज्य में 16 नए मरीज मिले और संक्रमण की दर एक प्रतिशत से अधिक रही है। राजधानी देहरादून में मंगलवार को सबसे अधिक 13 नए मरीज मिले जबकि हरिद्वार, नैनीताल और पिथौरागढ़ में एक एक नए मरीज मिले हैं।

मंगलवार को दो मरीज इलाज के बाद ठीक हुए जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 87 रह गई है। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत से अधिक है। मंगलवार को 1683 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए जबकि 1521 की रिपोर्ट आई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *