

उत्तराखंड /हल्द्वानी : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केंद्रीय गृह सचिव(गृह मंत्रालय)को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के लिए 04 कम्पनी अतिरिक्त केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल उपलब्ध कराए जाने के संबंध में पत्र लिखा है।

उपर्युक्त विषयक कृपया अवगत कराना है कि जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर के थाना बनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 08.02.2024 को मालिक का बगीचा में अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के दौरान अराजक तत्वों द्वारा लगातार कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के दृष्टिगत् जनपद में कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु 04 कम्पनी अतिरिक्त केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल की आवश्यकता है।
2- अतः इस सम्बन्ध में मुझे यह अनुरोध करने का निदेश हुआ है कि जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर के थाना बनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत मालिक का बगीचा में अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के दौरान अराजक तत्वों द्वारा लगातार कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के दृष्टिगत् 04 कम्पनी अतिरिक्त केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल प्राथमिकता के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल को उपलब्ध कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने का कष्ट करें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal