होली को लेकर सतर्क हुई पुलिस…जाने शान्ति व्यवस्था पर क्या बोले एसएसपी ..देखें वीडियों..

हल्द्वानी (GKM news ) होली के त्योहार के मद्देनजर नैनीताल जिले में पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिये गए हैं, हल्द्वानी में आज एसएसपी नैनीताल सुनील मीणा ने जिले की आपराधिक समीक्षा बैठक लेते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को होली के मद्देनजर सवेदनशील जगहों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए हैं ,
साथ ही पुरानी विवेचनाओं को जल्द पूरा करने पर जोर दिया है, एसएसपी नैनीताल सुनील मीणा का कहना है कि आगामी होली के पर्व को देखते हुए चेकिंग अभियान में तेजी लाने के सभी थाना और चौकी स्तर पर निर्देश जारी किए गए हैं,
शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले और हुड़दंग करने वालों को पुलिस चिन्हित करके सम्बंधित धराओ में कार्यवाही करेगी साथ ही शराब तस्करी को रोकने के लिये पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, और सादे कपड़ों में भी पुलिस की टीम अपनी नजर बनाए हुए हैं।
बयान- सुनील मीणा, एसएसपी नैनीताल।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भवाली में बाईपास के जंगलों की खाई से लावारिस बाइक मिली_आशंकाओं का बाजार गर्म..Video
उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..