स्थानीय गन्ना किसानों के बजाय यू.पी. के गन्ना किसानों की हो रही तोल,किसानों में रोष..किसान आयोग के उपाध्यक्ष ने दिए जांच के आदेश


उधमसिंह नगर खटीमा (GKM news ) – स्थानीय गन्ना काश्तकारों के गन्ने की तोल नही होने वही यूपी के गन्ना किसानों के गन्ने की तोल होने की शिकायत पर किसान आयोग के उपाध्यक्ष ने सहायक गन्ना आयुक्त को सौंपी जांच। सहायक गन्ना आयुक्त ने 3 दिन में जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की कही बात।
उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा मैं यूपी सीमा से सटे दाह – ढाकी गांव में लगे गन्ना सेंटर पर यूपी के गन्ना किसानों का रात में गन्ना कार्यों में तोल कर चीनी मिल भेजे जाने की स्थानीय गन्ना काश्तकारों ने किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह से शिकायत की साथ ही ट्रालियों पर गन्ना लदे होने का एक वीडियो भी उन्हें भेजा।
जिस पर राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने तत्काल ही सहायक गन्ना आयुक्त उधम सिंह नगर धर्मवीर सिंह को वीडियो भेजते हुए इस मामले पर संज्ञान लेते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया। महेश खटीमा पहुंचे सहायक गन्ना आयुक्त में मामले की जांच शुरू कर दी है और 3 दिन में जांच पूरी कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मुकेश बोरा की लगातार 12वीं जीत
पूर्व CM के OSD के घर ED _ कैश-गोल्ड और लग्जरी घड़ियां बरामद,,VPDO परीक्षा धांधली…
स्वास्थ्य सेवाओं में टीमवर्क से ही बेहतर इलाज,ये कंडीशन समय की जरूरत : सुरेश भट्ट
नैनीताल में कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से खत्म होंगे पुराने मुकदमे
नैनीताल HC में कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से खत्म होंगे पुराने मुकदमे