सिटी मजिस्ट्रेट ने शिकायतों के बाद अचानक बेस अस्पताल में मारा छापा…फिर क्या हुआ देखे वीडियों

हल्द्वानी (GKM news ) हल्द्वानी के बेस अस्पताल में सिटी मजिस्ट्रेट ने आज टीम सहित छापेमारी की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था बाहर से खरीदी जाने वाली दवाइयों की मिल रही शिकायतों पर मरीजों और तीमारदारों से भी बात की और पूरे अस्पताल के निरीक्षण करने के बाद व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि हाल ही में बेस अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों द्वारा गंदगी और भोजन में साफ सफाई की व्यवस्था न किए जाने के साथ ही बाहर से दवाई खरीदे जाने के लिए मजबूर करने जैसी शिकायतें मिली थी। जिसके बाद जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था जिसने आज छापेमारी कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी, फिलहाल बेस अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद मिली है। –
प्रत्यूष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..
हल्द्वानी – चर्चित प्रॉपर्टी कॉन्ट्रेक्टर धनंजय पर S.I.T की नजर_एसआई सस्पेंड, एस.पी.कत्याल नए आई.ओ.