साइबेरियन परिंदों का शिकार करते हुए शिकारी गिरफ्तार..

उधमसिंह नगर सितारगंज (GKM न्यूज़ ) उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में स्थित जलाशयों में जाड़े का मौसम शुरू होते ही विदेशी साइबेरियन पक्षी जमावड़ा लगाना शुरु कर देते हैं। विदेशी पक्षियों के आते ही शिकारी भी इनके शिकार के लिए अपनी गतिविधियां तेज कर देते हैं। वन विभाग के लाख प्रयासों के बावजूद भी शिकारी इन विदेशी साइबेरियन पक्षियों का शिकार करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
कल रात सितारगंज स्थित धोरा डैम के किनारे प्रवासी साइबेरियन पक्षियों को शिकार से बचाने के लिए गश्त कर रही वन विभाग की टीम ने संदिग्ध से दिख रहे दो युवकों को पकड़ा। जिन की तलाशी लेने पर उनके पास से 9 मृत साइबेरियन पक्षी बरामद हुए हैं। वन विभाग की टीम ने विदेशी साइबेरियन पक्षियों के शिकार के आरोप में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। और उनके पास से बरामद 9 साइबेरियन पक्षियो के शवों को भी जप्त कर लिया है। आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ वन विभाग द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
बयान – जितेंद्र प्रसाद डिमरी रेंजर बाराकोली वन रेंज सितारगंज


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..
हल्द्वानी – चर्चित प्रॉपर्टी कॉन्ट्रेक्टर धनंजय पर S.I.T की नजर_एसआई सस्पेंड, एस.पी.कत्याल नए आई.ओ.
Haldwani : डीएम ने 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त,जानिए बड़ी वजह ..