शादी का झांसा देकर, युवती से बनाए सम्बन्ध, गर्भवती होने पर आरोपी फरार…मुकदमा दर्ज…

उधमसिंह नगर रूद्रपुर ( GKM न्यूज़ विकास वर्मा ) ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर में एक युवती के साथ युवक ने 2 साल तक शारीरिक संबंध बनाए और युवती को शादी का झांसा देता रहा जब युवती 2 माह की गर्भवती हो गई तो युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की दी तहरीर में युवती ने बताया कि वो 2 वर्ष पूर्व रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में किराए के मकान में रहती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात मकान मालिक के बेटे कौशल गुप्ता से हुई और दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया जिसके बाद कौशल ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए लगातार युवती से शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवती गर्भवती हो गई और युवती ने युवक कौशल से शादी करने की बात कही जिस पर युवक मुकर गया आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसके साथ मारपीट भी की और वह फरार हो गया।
इस पर पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह 2 माह की गर्भवती है और युवक उसको छोड़ कर फरार हो गया है उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 323, 504, 506 में मुकदमा करते हुए जांच शुरू कर दी है।
बयान- पीड़िता
बयान- कैलाश भट्ट — कोतवाल रुद्रपुर


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Alert : उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश- बर्फबारी के आसार
भवाली में बाईपास के जंगलों की खाई से लावारिस बाइक मिली_आशंकाओं का बाजार गर्म..Video
उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..