व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो..पुलिस ने कोरोना की जाँच के सैंपल भेजे..


बाजपुर उधम सिंह नगर (GKM news) बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी में 2 दिन से बीमार चल रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और मृत व्यक्ति का ब्लड सैंपल लेकर कोरोना की जांच के लिए रुद्रपुर भेज दिया है। बता दें कि सुल्तानपुर पट्टी के ग्राम जगन्नाथपुर में एक व्यक्ति 12 साल से किराए पर अकेला रह रहा था। जिसकी बीमारी के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। जिसमें पहचान रफी उल्लाह के रूप में हुई। मृतक व्यक्ति मूल रूप से गोंडा का निवासी है और सुल्तानपुर पट्टी में स्थित एक फैक्ट्री में कार्य कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सतर्कता बरतते हुए मृत व्यक्ति का सैंपल लेकर कोरोना की जांच के लिए रुद्रपुर भेज दिया है तो वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है। चिकित्सक डॉक्टर एसपी सिंह ने बताया कि कोरोना रिपोर्ट आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND


पंत विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसर ने SSP से मांगी सुरक्षा, उत्पीड़न का आरोप लगाया..
हल्द्वानी _अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत से भड़का गुस्सा, परिजन धरने पर बैठे, एसपी सिटी मौके पर
अस्पताल हत्याकांड में बड़ा एक्शन_ मुख्य आरोपी विकास एनकाउंटर में …
छठ पूजा_ 15-16 नवम्बर को हल्द्वानी में बदलेगा यातायात, इन रास्तों से होकर गुजरेंगे वाहन
गौला-नंधौर में खनन कारोबार से जुड़े 481 वाहनों की ओनरशिप ट्रांसफर..