मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून समेत इन 8 ज़िलों में दी भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी..जारी किया ऑरेन्ज अलर्ट..


देहरादून (GKM News Sulemaan khan) मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के 8 जिलो में भारी बारिश की चेतावनी दी है.. इसके साथ ही ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है..
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि इन 8 जिलो के अलावा प्रदेश के दूसरे इलाको में भी हल्की और मध्यम बरसात हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक इन 8 जिलो में बिजली गिरने की भी आशंका है.
गुरुवार को मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है.

आपको बता दे कि राज्य में हो रही लगातार भारी की वजह से कुमाऊँ में 28 सड़कें बंद है. इनमें पिथौरागढ़ जिले में तवाघाट-गर्ब्यांग, तवाघाट-सोबला समेत 20 सड़कें बंद हैं. बागेश्वर जिले में आठ सड़कें बंद हैं.
बुधवार दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश के चलते रई पुल, पंडा पुल के साथ-साथ दूसरी जगह पर बरसात का पानी जमा हो गया..मंगलवार रात थल-मुनस्यारी सड़क नया बस्ती और रातिगाड़ में बंद हो गई. सड़क के बंद होने से हल्द्वानी, पिथौरागढ़ सहित अन्य जगहों को जाने वाले वाहन फंसे रहे.

मौसम विभाग ने देहरादून सहित आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका जताई है.


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी – खूनी सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया,,जांच शुरू..
हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर का पत्रकारों ने किया स्वागत..
Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..
Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..