मुख्यमंत्री ने बांधे जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल की तारीफ के पुल….विधायक की नारज़गी है बरकरार


देहरादून। (GKMnews) कुछ दिन पूर्व ऊधमसिंह नगर के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने एक बैठक की थी। बैठक में डीएम डॉ. खैरवाल ने किच्छा विधायक के एक सवाल पर कहा था कि विधायक जी आपकी याददाश्त कमजोर है। इस बात को माननीय विधायक जी ने अपना अपमान और विशेषाधिकार का हनन मान कर अध्यक्ष को डीएम के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे दिया । आपको बता दे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऊधमसिंह नगर जिले की समीक्षा बैठक के ली बैठक के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल की जमकर तारीफ की। तो वाही दूसरी ओर किच्छा विधायक राजेश शुक्ला की डीएम से नाराजगी बरकरार है और उन्होंने इस बैठक में हिस्सा ही नहीं लिया। (आज) गुरुवार को सीएम का रुद्रपुर में दोरा रहा । सीएम के साथ प्रभारी मंत्री मदन कौशिक भी मोजूद थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पंडित रामसुमेर शुक्ला के नाम पर बने मेडिकल कालेज को कोविड-19 के लिए रखा। इस कार्यक्रम में विधायक शुक्ला मौजूद थे। लेकिन बाद में डीएम की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक से शुक्ला नदारत रहे। माना जा रहा है कि शुक्ला ने अपनी नाराजगी के चलते ही इस बैठक से किनारा कर लिया। वाही बैठक समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मीडिया से रूबरू हुवे मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी डॉ. खैरवाल की जमकर तारीफ की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएम के मामले में भ्रष्टाचार की कोई शिकायत नहीं मिली है। बहुत अच्छा काम इस जिले में पिछले साढ़े तीन सालों में किया गया है।
किच्छा विधायक राजेश शुक्ला का बयान
विधायक राजेश शुक्ला से जब इस बाबत बात की गई। तो उनका कहना था कि मुख्यमंत्री से उनकी कोई नाराजगी नहीं है। किसी वजह से इस बैठक में नहीं जा पाया। शुक्ला ने यह भी कहा कि वे पहले भी कह चुके हैं कि डीएम की ओर बुलाई जाने वाली किसी भी बैठक में वे शामिल नहीं होंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..