Ad

बेटे के कातिलों को सजा दिलवाने के लिए, दर-दर भटक रही मां.रोते हुए बता अपना दर्द…..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा (GKM news ) अल्मोड़ा के सिराड़ गांव की महिलाएं विगत महीने एक युवक की अज्ञात परिस्थितयों में हुई मौत की जांच को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुँची। जहाँ पहुचकर उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच करने की मांग की। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहाँ की 2 माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ठीक जाँच आगे नही बढ़ा पायी है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को इस मामले में ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई।

ADVERTISEMENTSAd

बतादे कि हवालबाग विकासखंड के सिराड़ गांव सागर सिराड़ी (21) धारानौला पिथौरागढ़ हाईवे पर फलसीमा गांव के सार्वजनिक मार्ग पर लाश बरामद हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने इसको प्रथम दृष्टया ठंड से हुई मौत बताया था लेकिन मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर सौपी थी। मृतक की माँ का कहना है

कि विगत 1 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ हल्द्वानी जाने की बात कह घर से निकला। जिसके बाद उसके अगले दिन धारानौला पिथौरागढ़ हाईवे पर फलसीमा गांव के उसकी लाश मिली थी। उनका कहना है कि उनके बेटे की हत्या की है। लेकिन पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ नही कर रही है।

बयान मीना देवी, मृतक की माँ

बयान हिमांशु सिराड़ी , प्रधान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *