पुलिस महकमा कोरोना की चपेट में…देखिऐ क्या निर्देश दिऐ आईजी कुमाऊं अजय रौतेला ने..

लालकुआं नैनीताल (GKM news ) कुमाऊं मंडल में पुलिसकर्मियों का लगातार कोरोना पॉजिटिव आने का सिलसिला जारी है. लालकुआं कोतवाल और हल्दुचौड़ चौकी इंचार्ज समेत 36 पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है.
आईजी कुमाऊं अजय रौतेला ने पुलिसकर्मियों मेें संक्रमण बढ़ते मामलों को देख कुमाऊँ मंडल के सभी जिलों में पुलिस को फेस मास्क, फेस शिल्ड, सोशल डिस्टेंसिंग और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा थाने चौकी के साथ-साथ बैरिक में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करने को कहा गया है,
आईजी अजय रौतेला ने बताया कि लालकुआं कोतवाली में एकाएक आए मामलों के बाद सभी पुलिसकर्मियों को आइसोलेट किया गया है और वहां कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए कार्यवाहक कोतवाल सहित जिले के अन्य इलाकों से सब इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, कोरोना से बचाव के लिए पूरी एहतियात बरती जा रही है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND


कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान! 17-18 अक्टूबर को कई रूट डायवर्ट
रोड नहीं तो वोट नहीं!” नैनीताल में कृष्णापुर-दुर्गापुर का जनआक्रोश, 100 मीटर सड़क के लिए कैंडल मार्च
पर्यटन क्षेत्र में करियर के नए रास्ते खोलने की तैयारी, UOU की पहल..
उत्तराखंड से सिक्किम तक दुष्यंत गौतम का विरोध.. हरीश रावत समेत 30 नामजद पर FIR
दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ..