पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, किया शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़….

नैनीताल हल्द्वानी (GKM न्यूज़) प्रदेश में जहरीली और नकली शराब के मामले लगातार सामने आ रहे हैं पिछले दिनों देहरादून और रुड़की में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत होने के बावजूद भी नकली शराब पर अंकुश लगाने में आपकारी विभाग नाकाम साबित हो रहा है ताजा मामला हल्द्वानी के मोटहल्दु इलाके का है जहां अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है आबकारी विभाग ने एक मकान में छापा मारकर तमाम ब्रांडो के होलोग्राम 40 लीटर और 8 पेटी अवैध शराब समेत शराब बनाने की तमाम सामग्री बरामद की है इस मामले में कुल मिलाकर चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.
जिसमे से 2 आरोपी नेपाल के है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है कि उनका संपर्क किन-किन लोगों से था और अवैध शराब कहां-कहां किन किन जगहों में किस-किस आदमी के जरिए सप्लाई की जाती थी यह फैक्ट्री हल्द्वानी बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटा हल्दु के समीप एक मकान में पिछले कई दिनों से चल रही थी मुखबिर की शिकायत पर जब आपकारी विभाग में इस फैक्ट्री में छापा मारा तो पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गई मौके पर ही चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनसे अवैध शराब समेत शराब बनाने की तमाम सामग्री भी बरामद की गई आबकारी निरीक्षक के मुताबिक अवैध और नकली शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की मुहिम लगातार जारी है और सूचना मिलते ही इन इलाकों में छापेमारी की जा रही है…..
बयान-ललित जोशी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal