पुलिस आई एक्टिव मोड में, इनामी बदमाशो की धरपकड़ में जुटी पुलिस,क्या कहा सीओ बाजपुर ने देखें विडीओ

बाज़पुर उधमसिंह नगर (GKM news ) एसएसपी द्वारा कुछ दिन पूर्व इनामी बदमाशो को लेकर दिए गए बयान को लेकर पुलिस एक्टिव मूड में दिखाई दे रही है. जिसके चलते पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ करनी शुरू कर दी है.
बता दे कि कुछ दिन पूर्व जिले के एसएसपी दिलीप सिंह कुँवर ने फरार चल रहे इनामी बदमाशो को 15 दिन में पुलिस के सामने पेश होने की बात कही थी. जिसमे उन्होंने इनामी बदमाशो को पुलिस के सामने पेश न होने पर एनकाउंटर करने की भी बात कही थी. एसएसपी के बयान के बाद बाजपुर पुलिस भी एक्टिव मोड़ में आ गई है.
जिसके चलते बाजपुर में पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे 2 इनामी बदमाशो को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा दबिश शुरू कर दी गई है. सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि दोनों आरोपी 5 – 5 हजार के इनामी है जो बंगाल और उत्तर प्रदेश के निवासी है. साथ ही उन्होंने बताया कि लॉक डाउन खुलते ही आरोपियों को पकड़ने के लिए ज्यादा दबिश दी जाएगी.
बयान : दीपशिखा अग्रवाल …………… सीओ बाजपुर



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND




आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की सौगात