पति – पत्नी की दादागिरी का लाइव वीडियों हुआ वाइरल, एक बार ज़रूर देखे..


उधमसिंह नगर रूद्रपुर (GKM न्यूज़ विकास वर्मा) रुद्रपुर में कमेटी के नाम पर कई लोगों से पैसे हड़प ने का मामला सामने आया है। यही नही कमेटी चलाने वाली महिला ममता द्वारा दबंगई भी की जा रही है। जिसका वीडियो भी शोसल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है जिसमे एक परिवार सार्वजनिक रूप से दादागीरी दिखाते हुए वीडियो में नज़र आ रहा है। जिसके बाद पीड़ित लोगों ने रुद्रपुर कोतवाली में मामले की शिकायत की है। जानकारी के अनुसार रम्पुरा चौकी क्षेत्र की रेशमबाड़ी निवासी ओमवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि ममता शर्मा कमेटी चलती थी। आस पास के एक दर्जन से अधिक लोगो द्वारा कमेटी में लाखो रुपये जमा किये गये थे। लाखो रुपये इक्कठा होने के बाद कमेटी संचालिका ममता की नियत बिगड़ गयी। महिला अब पैसे लौटने के बजाय दबंगई में उतारू हो गयी है।
जब लोग उससे पैसे मांगने उसके घर पर पहुचे तो वह हाथ मे डंडा लेकर मारपीट और गालीगलौज पर उतारू हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना की तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। महिला का वीडियो भी वायरल हुआ है , जिसमें वह डंडा लेकर दादागीरी दिखाते दिख रही है। वीडियो में उसका पति भी हाथ मे डंडा लिये जमकर गालीगलौज पर रह है। महिला वीडियो में यह कहते हुए दिख रही है कि वह रुपये नहीं देगी जो कर पाओ वो कर लो। सभी पीड़ितों ने रुद्रपुर कोतवाली पहुचकर एसएसआई भुवन चंद्र जोशी से मिलकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बयान- देवेंद्र पींचा — एएसपी, ऊधमसिंहनगर


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani : कार के अंदर छात्रा से दरिंदगी_ दो गिरफ्तार
पनियाली में आदमखोर के आतंक से सहमा इलाका_ दो मौत के बाद सिस्टम अलर्ट..
सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में प्रशासन की हाई लेवल बैठक..
haldwani_पनियाली में फिर बाघ का खूनी हमला, महिला को मार डाला
हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा SOP पर सरकार से मांगा जवाब,, 600 घोड़ों की मौत कैसे ?