देहरादून से नैनीताल तक 73 स्वतंत्रता दिवस की धूम। देखे प्रदेश के राज्यपाल , मुख्यमंत्री और उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने क्या कहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून(GKM news)
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के 73 वी वर्षगांठ के अवसर पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। और देश की वीर जवानों को नमन किया। वही राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सभी देश व प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी साथ ही रक्षा बंधन की बधाई भी दी।
वही राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सभी देश-प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए बताया कि आज रक्षाबंधन का पर्व भी है और आज के पावन दिवस पर भारत के वीर स्वतंत्रता संगम के सेनानी, देश की सुरक्षा में शहीद हुए वीर जवानों को नमन किया। साथ ही बताया कि आजादी के इन 72 वर्षो में भारतवर्ष ने कई उपलब्धियां हासिल की है। हमारा देश विश्व की महाशक्ति बनने की दिशा में है लागातार आगे बढ़ रहा है। साथ ही बताया कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का प्रतीक, भाई बहन के प्यार का प्रतीक और एक संकल्प लेने का प्रतीक है।
बाइट – बेबी रानी मौर्या, राज्यपाल

देहरादून, मुख्यमंत्री  ने किया ध्वजारोहण,सभी को दी बधाई।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के 73 वी वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण कर शासन-प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस विभाग के अधिकारियों को शपथ भी दिलाई। इस दौरान मसूरी विधायक गणेश जोशी भी मौजूद रहे। वही मुख्यमंत्री ने लोगो को संबोधित करते हुए सभी देश व प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी साथ ही रक्षा बंधन की बधाई भी दी।
वही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 73 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी प्रदेश व देशवासियों को बधाई देते हुए देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले आंदोलनकारियो को नमन करते हुए बताया कि स्वतंत्रता कायम रखने के लिए हम सबकी जिम्मेदारी है। अपने राष्ट्र और राष्ट्र कर कर्तब्यों के प्रति जागरूक रहे, और उसका निर्वहन करें। साथ बताया कि हम सभी को अवसर मिला है कि राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे। साथ ही प्रदेश वासियों से अनुरोध किया कि प्रदेश के विकास के लिए ये सरकार संकल्प बद्ध है। तमाम जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनके आश्रित हैं उनके प्रति सरकार की जवाबदेही है और जिम्मेदारी है और हम सब मिलकर राज्य को आगे बढ़ाएंगे।
बाइट – त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

नैनीताल। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने केंद्र द्वारा जम्मू और कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये देश के लिए जरूरी था, आज सम्पूर्ण देश में तिरंगा फहराएगा ।        उच्च न्यायालय नैनीताल में ध्वजारोहण के बाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के कार्यालय में भी तिरंगे को फहराया गया । मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन की गैरमौजूदगी में वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशू धूलिया ने ध्वजारोहण किया । देश और प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं का संदेश देते हुए न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर पर कानून देश की संसद से पास हुआ है जो अब कानून बन गया है । उन्होंने रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरा देश, जम्मू कश्मीर के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है । आज पूरे देश में एक झण्डा फहराएगा । उन्होंने देशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि सभी ने मिलकर झण्डे की रक्षा करनी चाहिए, देश मे एकता और सद्भावना बनी रहे । उन्होंने आर्टिकल 370 को देश हित मे जरूरी माना है । इस मौके पर न्यायमूर्ति आलोक सिंह, न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति शरद शर्मा, न्यायमूर्ति एन.एस.धनिक, न्यायमूर्ति आर.सी.खुल्बे, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा समेत रजिस्ट्रार जर्नल, महाधिवक्ता, मुख्य स्थायी अधिवक्ता और अतिथिगण मौजूद रहे ।
बाईट :- लोक पाल सिंह, न्यायधीश।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *