Ad

दिवाली की खुशियां बाटें, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी_ दीपावली सिर्फ दीप जलाने और आतिशबाजी करने का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियां बांटने, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का भी अवसर है। त्योहार की इसी भावना के साथ कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत और नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंडल एवं जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd

दोनों अधिकारियों ने कहा कि दीपावली प्रकाश, उल्लास, आपसी प्रेम और सद्भाव का पर्व है। यह हमें अंधकार से प्रकाश और निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। ऐसे में त्योहार की खुशियां मनाते समय अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।

पटाखे जलाएं, लेकिन सावधानी के साथ

मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने अपील की कि आतिशबाजी हमेशा खुले और सुरक्षित स्थान पर ही करें। बच्चों को पटाखे जलाते समय अकेला न छोड़ें। पटाखे जलाने के लिए लंबी मोमबत्ती या अगरबत्ती का इस्तेमाल करें और ज्वलनशील वस्तुओं से दूरी बनाए रखें। इस दौरान सूती कपड़े पहनें और एहतियात के तौर पर पास में पानी, बालू तथा प्राथमिक उपचार की व्यवस्था जरूर रखें।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जले हुए या नहीं फूटे पटाखों को दोबारा जलाने की कोशिश न करें। पटाखों को हाथ में लेकर न जलाएं और न ही किसी व्यक्ति, वाहन या घर की ओर फेंकें।

आपकी खुशी किसी दूसरे की परेशानी न बने

अधिकारियों ने बुजुर्गों, छोटे बच्चों, बीमार व्यक्तियों और पशु-पक्षियों का विशेष ध्यान रखने की अपील की। अत्यधिक ध्वनि और धुआं फैलाने वाले पटाखों से बचने तथा पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने का संदेश भी दिया।

उन्होंने कहा कि दीपावली की असली खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने में है। जरूरतमंदों की मदद करें, उनके साथ खुशियां बांटें और त्योहार को शांति, सौहार्द तथा सुरक्षित माहौल में मनाएं।

दीपावली की रोशनी हर घर तक पहुंचे, खुशियां हर चेहरे पर मुस्कुराएं और जरा-सी लापरवाही किसी की दिवाली की खुशी को मातम में न बदले। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और जिम्मेदारी के साथ दीपावली मनाएं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *