डेंगू से मचा हाहाकार, मशीने हुई बेकार,,

ऊधमसिंहनगर रुद्रपुर (GKM news विकास वर्मा) प्रदेश में डेंगू और वायरल फीवर ने तांडव मचाया रखा है। ऊधमसिंहनगर जिले में भी अब तक 408 से अधिक मरीज डेंगू के सामने आए चुके है। वहीं, रुद्रपुर स्थित ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स सेपरेटर मशीन पिछले 6 माह से धूल फांक रही। जिसके चलते मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।वीओ- ऊधम सिंह नगर जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में अभी तक ये सुविधा नही है। जिसके चलते अगर डेंगू के मरीज को या तो हल्द्वानी रेफर किया जाता है या फिर मरीज को मजबूरी में प्राइवेट अस्पताल का रुख करना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 6 महीने पहले लगभग 30 लाख रुपये की लागत से प्लेटलेट्स सेपरेटर मशीन खरीदी गई थी। लेकिन आलम ये है कि इस मशीन को संचालित करने वाले टेक्निशियन की नियुक्ति तक नहीं की गई और न ही ब्लड बैंक में इस मशीन को चलाने के लिए कोई पैथोलॉजिस्ट है। ऐसे में यह लाखों की मशीन अस्पताल में धूल फांक रही है। गौरतलब है कि डेंगू ओर वायरल फीवर दोनों ही स्थिति में मरीजों की प्लेटलेट्स गिरनी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिले भर में सैकड़ों मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाने की राय डॉक्टरों द्वारा दी जाती है. लेकिन इन सब के लिए अब मरीज निजी अस्पतालों में मोटा पैसा खर्च करने को मजबूर हैं।रुद्रपुर जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक टीडी रखोलिया की माने तो उनके द्वारा इस संबंध में शासन से पत्राचार किया गया है लेकिन वहां से कोई आदेश प्राप्त नही हुआ है। उन्होंने कहा कि आदेश होते ही अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट की नियुक्ति की जाएगी।बाइट- टीडी राखोलिया — प्रमुख्य चिकित्सक, जिला अस्पताल रुद्रपुर



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..