ज़िलाधिकारी सविन बंसल ने ली चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक..ज़िले के सभी सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में कोविड-19 के उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए.

हल्द्वानी नैनीताल ( GKM news ) ज़िला अधिकारी सविंन बंसल ने चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक लेते हुए जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में कोविड-19 के उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए.

जिलाअधिकारी ने सभी अस्पतालों के बजट और उनके यूजर चार्ज संबंधित जानकारी लेते हुए सभी अस्पतालों को 24 घंटे एंबुलेंस उपलब्ध रखने को कहा, इसके साथ ही अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में पी पी ई किट सैनिटाइजर मास्क सहित स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए.

जिला अधिकारी सविंन बंसल ने कहा कि जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों द्वारा कोई भी लापरवाही नहीं की जानी चाहिए और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए अस्पताल प्रबंधन को 24 घंटे अलर्ट मोड पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं.
बयान- सविंन बंसल जिलाधिकारी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND


10 दिन से परिवार बेचैन_ नैनीताल के जंगलों में कहां गुम हो गया अर्णव ? ड्रोन और डॉग स्क्वॉड भी नाकाम…
रोजगार, स्वास्थ्य और नशामुक्त रामनगर का मुद्दा लेकर जनता के बीच उतरे राहुल सिंह दरम्वाल
राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन और मंत्री धन सिंह रावत पहुंचेंगे UOU _36 मेधावियों को मिलेगा गोल्ड मेडल
हल्द्वानी में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, विधायक सुमित हृदयेश ने निर्माण का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी के लिए की 6 बड़ी घोषणाएं…