जब जब भाजपा संविधान पर हमला करेगी, तब तब कांग्रेस संविधान की रक्षा करेगींं… नेता प्रतिपक्ष


हल्द्वानी (GKM news ) नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी में प्रेस वार्ता करते हुए केंद्र सरकार पर दलितों के हितों और उनके आरक्षण को षड्यंत्र रचते हुए खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हरदेश ने कहा कि जिस तरह सिटीजन शिप अमेंडमेंट एक्ट संविधान तोड़ते हुए केंद्र सरकार लाइ, उसी प्रकार दलितों को दिए जाने वाले आरक्षण को भी कभी भी समाप्त किया जा सकता है। इसलिए दलित वर्ग भी केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ होने लगा है। नेता प्रतिपक्ष ने मोहन भागवत सहित आरएसएस के कई नेताओं की बयानबाजी बताते हुए कहा कि कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरक्षण को खत्म करने की वकालत करते दिखाई दिए हैं। लिहाजा अब कांग्रेस दलित वर्ग को साथ में लेकर पूरे देश में आंदोलन करने का मन बना रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal