छात्रवृत्ति घोटाले में शामिल किसी भी अधिकारी को नही बक्शा जाएगा चाहे वह किसी भी स्तर का हो: यशपाल आर्य


हल्द्वानी ( GKM news ) उत्तराखंड की समाज कल्याण विभाग में हुए छात्रवृत्ति घोटाले में अब तक 50 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और नैनीताल, उधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून के कई शिक्षण संस्थानों के ऊपर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग में हुए इस छात्रवृत्ति घोटाले में जांच में लगी s.i.t. रोजाना कोई न कोई बड़ी कार्रवाई कर रही है, लिहाजा समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य का कहना है कि इस घोटाले के अंतिम दोषी तक पुलिस के हाथ पहुंचेंगे और किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।
गरीब छात्रों की छात्रवृत्ति के नाम पर हुए इस घोटाले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। कई बड़ी हस्तियों के अलावा जो भी अधिकारी इस घोटाले की जांच के दायरे में आएगा। उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह अधिकारी किसी भी स्तर का हो सरकार छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर बेहद सख्त रुख अख्तियार किए हुए हैं।
बयान यशपाल आर्य समाज कल्याण मंत्री



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




SIR पर पैनिक होने की जरूरत नहीं! 15 सितंबर के बाद भी जुड़ सकता है नाम : ADM
खनन नियमावली को हाई कोर्ट में चुनौती_ रॉयल्टी वसूली निजी हाथों में क्यों ?
भीमताल प्राधिकरण के पेंच से परेशान_मंत्री कैड़ा ने CM के सामने उठाए मुद्दे
‘वननेस वन’ हल्द्वानी में 23 अगस्त को संत निरंकारी मिशन का जन आंदोलन
हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर तीखी बहस, हल्द्वानी में फॉरेस्ट लैंड पर क्यों ? एक्ट का उल्लंघन है जेल होनी चाहिए_ फैसला सुरक्षित