घास लेने गई महिलाऐं पानी के बहाव में बहीं..एक का शव किया बरामद..



नैनीताल (GKM news) लगातार हो रही बारिश से कही राहत को कही आफत बनकर सामने आ रही है..लगातर हो रही बारिश से नैनीताल ज़िले के खैरना में कोसी नदी में अचानक पानी के बहाव में नदी पार कर रही तीन महिलाऐं तेज़ बहाव में बह गई..बताया जा रहा है कि तीनों महिलाऐं घास लेकर अपने घर की ओर लोट रही थी..
घटना की सूचना पाकर मौके पर एस.डी.आर.एफ.और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। मामला नैनीताल जिले के खैरना से तीन किलोमीटर अल्मोड़ा मार्ग में जरासी के करीब का बताया जा रहा है.. जनाकारी के अनुसार सवेरे सात बजे गांव की तीन महिलाएं मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी . महिलाएं जब वापस लौट रही थी तबतक पहाड़ों में रातभर हुई बरसात के कारण कोसी नदी उफान पर आ गई..
बताया गया कि 30 वर्षीय कमला देवी, 30 वर्षीय ललिता देवी और 26 वर्षीय लता देवी ने इस गंभीरता को समझे बगैर नदी पार करने की कोशिश की.जैसे ही वो नदी के बीचोंबीच पहुंची, बहाव ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक बताया जा रहा है कि मवेशियों के लिए चारा लेने गई तीनों महिलाएं खैरना के नदी में पानी बढ़ने के कारण बह गयी हैं.
कमला देवी का शव टीम ने रैस्क्यू कर लिया है. बची हुई दो महिलाओं के लिए रैस्क्यू कार्य जारी है. एस.डी.आर.एफ.के एस.आई.राम सिंह बोरा के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल लाल सिंह बिष्ट व अन्य ने रैस्क्यू कार्य मे भाग लिया है.
रिपोर्ट..मौं.शुऐब खांन



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani – LPG उपभोक्ताओं के लिए अपडेट_आज इन इलाकों में पहुंचेगी गैस
धामी सरकार ने बांटे दायित्व : 14 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारियां
IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, योगेंद्र रावत को कुम्भ,टिहरी को नई कप्तान
आज संभलकर रहें_ 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
अनुराग अकादमी में नन्हे कदमों की नई शुरुआत_ यादगार बना पहला दिन