घर के मंदिर में घुसा किंग कोबरा, देखे लाइव रेस्कयू।

नैनीताल (GKM news समीर शाह) जिले के दुर्गम धुना गांव में जहरीला किंग कोबरा घर के मन्दिर में घुसने से सनसनी फैल गई ।
नैनीताल से लगभग 20 किलोमीटर दूर, अल्मोड़ा मार्ग स्थित बैतालघाट ब्लॉक के घुना गांव में केशव राम के घर में कल रविवार को ब्लैक किंग कोबरा सांप आने से हड़कंप मच गया । जहरीला कोबरा पहले घर के बाहर फन उठाए खड़ा हो गया । घर के सभी लोग बाहर आ गए । वन विभाग के रेंजर को सूचित किया गया, जिसके बाद नैनीताल से स्नेक कैचर को मौके के लिए रवाना किया गया । टीम के पहुंचने के बाद ग्रामीण जुलूस की शक्ल में घटनास्थल तक पहुंचे ।

घर के अन्दर वयस्क नर किंग कोबरा मंदिर में मूर्तियों के पीछे जा छुपा । कई बार नाकामयाब होने के बाद टीम ने बमुष्किल विषैले दस फीट लम्बे कोबरा सांप को काबू किया । कोबरा को एक बड़ी बोतल में डाला गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने चैन की सांस ली । टीम ने कोबरा सांप को रैस्क्यू कर महेश खान के घने जंगल में आजाद कर दिया ।
बाईट 1 :- दयाल चंद आर्या, सरपंच ।
बाईट 2 :- निमिष दानु, स्नेक कैचर ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल_DM ने विभागों को किया अलर्ट, गौला पुल पर SSP ने लिया हालात का जायज़ा..
उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे..
Nainital- भारी बरसात खिसका रही ज़मीन_पहाड़ पर बड़े भूस्खलन का अंदेशा..Video
Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video