गैंरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की मुख्यमन्त्री की घोषणा केवल राजनैतिक, धरातल पर गैरसैंण में कोई काम नही हुआ..नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाऐं सवाल

हल्द्वानी नैनीताल (GKM News ) उत्तराखंड में हरीश रावत के गैरसेंण पहुंचने के बाद राज्य सरकार को ग्रीष्मकालीन राजधानी के मसले पर घेरने का कांग्रेस को पूरी तरह मौका मिल गया है. नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने भी गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं.
इंदिरा हृदयेश का कहना है केवल अपनी पार्टी के नजरिए से राजनैतिक घोषणा कर मुख्यमंत्री ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की बात कह दी, लेकिन वहां धरातल पर कोई कार्य नहीं हो रहा है न ही सचिवालय बनाने के लिए कोई कदम आगे बढ़ाया है ना ही आसपास के जिलों के लोगों के शासन स्तर के कार्य वहां पर होने की कोई गतिविधियां आज तक शुरू हो पाई है.

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के अनुसार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा गैरसैंण के नाम पर पूरी तरह केवल राजनीतिक घोषणा की गई है.
यान – इंदिरा हृदयेश, नेता प्रतिपक्ष।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..