कोरोना का साया ट्रेनों पर भी पड़ा, उठाना पड़ रहा है, भारी नुकसान ..देखे पूरी खबर..

काठगोदाम-हल्द्वानी ( GKM news ) कोरोना का असर अब बड़े पैमाने पर दिखाई देने लगा है। उत्तराखंड में एकमात्र संचालित हो रही नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस पर भी इसका भारी असर पड़ रहा है, लोगों की सुविधाओं के लिए चलाई गई यह ट्रेन गिने-चुने यात्रियों को लेकर ही जा रही है.
काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन राय के मुताबिक एसी में 35% और नॉन एसी में 31% लोग ही सफर कर रहे हैं पिछले 1 महीने में रेलवे के पास जो आंकड़ा निकल कर आया है उससे स्पष्ट है कि इस लॉक डाउन की वजह से रेलवे को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.
इस ट्रेन के चलने से रेलवे को प्रतिदिन लाखों रुपए का घाटा उठाना पड़ रहा है। हालांकि स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय का कहना है की वर्तमान परिस्थितियां घाटे को देखने की नहीं केवल सुविधा उपलब्ध कराने की है लिहाजा इसी उद्देश्य से इस ट्रेन का संचालन हो रहा है हालांकि यात्रियों की संख्या बेहद कम है।
बयान- चयन राय, स्टेशन अधीक्षक काठगोदाम



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND




गौला की तेज धारा में बहा युवक, पत्थर ने बचाया_पुलिस ने किया रेस्क्यू..Video
हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना
पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..
कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंची भक्तों की टोली_अब सजेगा मां नंदा – सुनंदा का दिव्य स्वरूप
Cctv से सुराग, हजारा की झोपड़ी से गिरफ्तारी_ अमन हत्याकांड का खुलासा(haldwani)