केंद्रीय मंत्री ने ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन,, साथ ही जनता से की अपील गंगा को स्वच्छ करने के लिए आए आगे…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार (GKM न्यूज़ रिज़वान अहमद) नमामि गंगे के अंतर्गत बने हरिद्वार में ट्रीटमेंट प्लांट का आज उद्घाटन किया गया उद्घाटन कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे हरिद्वार में 14 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का विधिवत लोकार्पण किया गया केंद की नमामि गंगे परियोजना के तहत बने इस प्लांट के लोकार्पण कार्यक्रम में स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताफ और रानी सिल्विया ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। स्वीडन के राजा रानी ने प्लांट का भ्रमण किया और विसुअल डॉक्यूमेंट्री के द्वारा नमामि गंगे परियोजना की जानकारी साझा की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गंगा के शुद्धिकरण और अविरलता के लिए मिशन बनाकर कार्य किया जा रहा है.

आज हरिद्वार सराय में ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया गया हैगंगा के लिए हम गोमुख से गंगासागर तक गंगा कैसे स्वच्छ हो इस मिशन पर हम काम कर रहे हैं गजेंद्र सिंह शेखावत ने उत्तराखंड सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले पाँच साल में उत्तराखंड सरकार के सहयोग से गंगोत्री से लेकर ऋषिकेश तक गँगा का जल आचमन योग्य बना दिया है वही उन्होंने ये भी कहा कि आगामी कुम्भ तक वो हरिद्वार तक गँगा को स्वच्छ कर देंगे और हरिद्वार कुम्भ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ गंगा जल मिलेगा

बयान- गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय जल शक्ति मंत्री

गंगा को स्वच्छ करने के लिए हमारे द्वारा जो इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है उसके साथ साथ जब तक गंगा उनकी सहायक नदियों का लव जुड़ाव आमजन से नहीं होगा और जब तक आम जनमानस गंगा गंगा के प्रति अपने दायित्व को नहीं समझेगा तब तक गंगा स्वच्छ नहीं हो सकेगी.

गंगा को स्वच्छ करने के लिए जनशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जनता से अपील की कि वह गंगा को स्वच्छ करने मैं अपना योगदान करें नमामि गंगे द्वारा हरिद्वार के सराय में बनाया गया यह ट्रीटमेंट प्लांट गंगा को स्वच्छ करने में काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है हरिद्वार में ही तमाम गंदे नाले सीधा गंगा में जा रहे हैं जिससे गंगा प्रदूषित होती है अब इस ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से गंगा में जा रहे तमाम नालो के पानी का ट्रीटमेंट कर उपयोग करने में लाया जाएगा इस पानी का उपयोग खेती बाड़ी में किया जायेगा जिससे आने वाले समय में हरिद्वार के किसानों को भी इसका फायदा हो सकेगा

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page