कुर्मांचल बैंक को मिली नई कमान, प्रकाश चंद्र चौधरी अध्यक्ष और इंदर सिंह परिहार उपाध्यक्ष निर्वाचित


‘दि कुर्मांचल बैंक लिमिटेड’ नैनीताल उत्तराखंड के सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होते हुए बैंक के संचालक मंडल में कुल तेरह सदस्यों का चयन हुआ जिनमे से श्री प्रकाश चंद्र चौधरी को अध्यक्ष और श्री इंदर सिंह परिहार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नैनीताल के तल्लीताल स्थित ‘दि कुर्मांचल बैंक लिमिटेड’ के प्रधान कार्यालय में में आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में निवर्तमान अध्यक्ष विनय साह ने संचालन करते हुए निर्वाचन संबंधी जानकारियां दी। बताया की चुनाव में अध्यक्ष प्रकाश चंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष इंदर सिंह परिहार के अलावा 11 मैम्बर चुने हैं। इसमें, लीला आर्या, सुनीता साह, रमाकांती अग्रवाल, संगीता साह, निधि साह, विकास साह, घनश्याम लाल साह, राजेश साह, भुवन चंद्र शर्मा, दिव्यांशु सक्सेना और केदार पलड़िया को सदस्य बनाया गया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश चंद्र चौधरी ने बताया कि वो नैनीताल और अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। उन्होंने इलाहाबाद से शिक्षा ग्रहण करने के बाद पी.एन.बी.और फिर नाबार्ड में काम किया। नाबार्ड के लिए वो सिक्किम, दिल्ली, हरियाणा और फिर मुम्बई के ऑफिसर इंचार्ज रहे। प्रकाश, ग्रामीण बैंक और सरकार के ट्रस्ट में भी सदस्य रहे। वो नाबार्ड के अलग अलग ट्रस्टों में रहे।
चीन, इजराइल और थाईलैंड में वो नाबार्ड की तरफ से प्रतिनिधित्व करने गए। प्रकाश ने परिस्थितियों को देखते हुए सेवानिवृत्ति के बाद लॉ की डिग्री ग्रहण की। वो अब हाईकोर्ट और देहरादून जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं। चीफ जर्नल मैनेजर(सी.जी.एम.)से सेवानिवृत्त हुए प्रकाश चंद्र चौधरी ने कहा कि वो इस नई जिम्मेदारी को गंभीरता से संभालेंगे।
कर्मांचल बैंक की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ये अर्बन कॉपरेटिव बैंकों में सबसे बेहतरीन बैंक है। उन्होंने मोबाइल बैंकिंग, बैंक की शाखाओं को बढ़ाना है। भविष्य में विश्व में रुपये की गिरावट को देखते हुए देश में बैंकिंग व्यवसाय को बड़ा नुकसान होने की आशंका है, जिससे बैंक को बचाना है।विश्वास दिलाया है कि अगले 5 साल में व्यापार को दोगुना तक पहुंचाना है। बैंक संबंधी समस्याओं के बिंदुओं को प्रबंधन के सामने लाएं,उसका तुरंत निदान होगा।
नवगठित संचालक मंडल में 5 महिला निदेशक(सदस्य)को सम्मिलित किया गया है। संचालक मंडल में वित्त, बैंकिंग, विधि आदि संबंधित विशेसज्ञों को जोड़ा गया है। निर्वाचित सदस्यों और पदाधिकारियों को उप-जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी अनुराग आर्या ने शपथ दिलाई और प्रमाणपत्र सौंपे। बताया गया कि संचालक मंडल की मीटिंग 31 अक्टूबर को होनी तय हुई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कुर्मांचल बैंक को मिली नई कमान, प्रकाश चंद्र चौधरी अध्यक्ष और इंदर सिंह परिहार उपाध्यक्ष निर्वाचित
हल्द्वानी में प्रभु श्रीराम की भव्य बारात की तैयारियां पूरी, आज सजेगी मेंहदी..
अभिजीत, सौरव, आशुतोष और ध्रुव हिरासत में,, दिल्ली की किलेबंदी .. 250 ट्रेनें रद्द
IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी
नैनीताल/कैंचीधाम जाने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, बॉर्डर पर रोकी जाएंगी ये गाड़ियां