‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…

ख़बर शेयर करें

खुद को ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ बताकर लोगों पर दबदबा बनाने, विवादों में जबरन दखल देने और कथित तौर पर वसूली व ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग पर देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग लीडर जगजीत सिंह उर्फ जग्गा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह भूमि और पारिवारिक विवादों में लोगों को डराने-धमकाने, मारपीट करने, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली और ब्लैकमेलिंग जैसी गतिविधियों में शामिल रहा है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य लोगों के घरों में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी भी देते थे।

11 मुकदमों के बाद गैंगस्टर एक्ट का शिकंजा

पुलिस के अनुसार जगजीत सिंह उर्फ जग्गा और उसके साथियों के खिलाफ 2016 से 2026 के बीच करीब 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों और उनके चलते लोगों में डर का माहौल पैदा होने को देखते हुए पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की।

ऋषिकेश पुलिस के मुताबिक सक्षम न्यायालय से आवश्यक अनुमोदन मिलने के बाद जग्गा और उसके तीन साथियों के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घर से मिला ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जग्गा की निशानदेही पर उसके घर से ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ लिखा बोर्ड भी बरामद किया। पुलिस का कहना है कि इस बोर्ड का इस्तेमाल वह लोगों पर अपना प्रभाव और कथित दबदबा कायम करने के लिए करता था।

वहीं मामले में नामजद रवि गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई सिर्फ एक गैंग के खिलाफ कानूनी कदम नहीं है, बल्कि उन लोगों के लिए भी राहत की खबर है जो कथित तौर पर दबाव, धमकी और ब्लैकमेलिंग के कारण परेशान होते रहे। विवाद सुलझाने के नाम पर कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई से यह संदेश भी गया है कि किसी व्यक्ति या गैंग को कानून से ऊपर होने का अधिकार नहीं है।

Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *