कई घण्टों पेड़ पर चढ़ा रहा गुलदार, बीमार हालत में वन विभाग को मिला….


अल्मोड़ा रानीखेत (GKM news ) पर्यटन नगरी रानीखेत के चैाबटिया में एक गुलदार घण्टों पेड़ में फंसा रहा। वन विभाग की कोशिशों के बाद जब वह पेड़ से नहीं उतरा तो वन विभाग के कर्मचारी वहाॅ से चले गये। वन विभाग के कर्मचारियों ने सुबह जाकर देखा तो गुलदार पेड़ पर नहीं था। वन रेंजर उमेश चन्द्र पाण्डे ने कहा कि गुलदार रात में कब पेड़ से उतर कर चला गया। वन विभाग की टीम वहाॅ से चली गई।
मगर कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसी गुलदार को सड़क पर बैठा देखा तो वन विभाग के कर्मचारियों को सूचित किया गया। ग्रामीणों की सहायता से गुलदार को गाड़ी में डाल कर रानीखेत के पशु चिकित्सालय लाया गया। जहाॅ डा0 ममता यादव ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद बताया कि इसे बहुत ज्यादा बुखार है सैंपल लेने के बाद ही पता चल सकेगा कि इसे क्या हुआ है उन्होंने बताया कि यह मादा गुलदार है और इसकी उम्र लगभग 12 माह है।
वहीं वन विभाग के एसडीओ भूपाल सिंह ने बताया कि यह कल से पेड़ पर चढ़ा था रात में कब पेड़ से उतरा पता नहीं उसे अभी पशु अस्पताल लाए हैं उपचार के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाऐगा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब से छीनी जीत..
Nainital : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से रेस्टोरेंट कारोबार पर संकट..
Haldwani : 14 मुकदमों वाला शातिर कवि पकड़ा गया_माल और पिस्टल बरामद..Video
Watch : कैंची धाम में बाबा के दरबार पहुंचे सुरों के सितारे विशाल मिश्रा_ कहा, नैनीताल पुलिस का कमाल है..
हल्द्वानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट_भारतीय कप्तानों ने पहले मैच में मुंबई स्पार्टन्स को हराया