कंपनी पर लगा धोखा-धड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज, पैसा पूरा लिया, माल न दिया..

उधमसिंह नगर काशीपुर (GKM न्यूज़ अज़हर मलिक ) काशीपुर में एक फैक्ट्री ने पैसा देने के बाद पूरा माल न मिलने पर उड़ीसा की कंपनी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्यवाही की बात कर रही है। बता दे कि काशीपुर के बाजपुर रोड पर गलबलिया इस्पात उद्योग के नाम से फेक्ट्री संचालित है। फैक्ट्री के प्रबंधक मिथलेश कुमार ने काशीपुर कोतवाली में उड़ीसा की स्पंज आयरन बेचने वाली कंपनी के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की बात की है।
फैक्ट्री के प्रबंधक ने तहरीर में बताया कि काशीपुर की गलबलिया फैक्ट्री द्वारा स्पंज आयरन खरीदने के लिए उड़ीसा की फैक्ट्री को 2करोड़ 37 लाख 18हजार रुपये दिए थे। जिसमें उड़ीसा की कंपनी ने काशीपुर की फैक्ट्री को कुछ माल भेज दिया और करीब 82 लाख रुपये का माल नही भेजा। जिसके बाद जब काशीपुर की फैक्ट्री द्वारा पुरानी रकम का माल ओर नया ऑर्डर दिया गया। जिसमें पेसो को लेकर दोनों में अनबन हो गई।
जिसके चलते उड़ीसा की कंपनी ने माल भेजने से इनकार कर दिया। वही जब इस मामले में सीओ मनोज ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद ही कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
बयान : मनोज ठाकुट …………. सीओ, काशीपुर



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal