एसओ पर लगा सिपाही को पीटने का आरोप….

उधमसिंह नगर खटीमा (GKM न्यूज़ ) उधम सिंह नगर जनपद के नेपाल बॉर्डर से लगे थाने झनकईया के थानाध्यक्ष प्रदीप राणा पर थाने गई सिपाही को पीटने का लगा आरोप। पीड़ित सिपाही मोहन नेगी की पत्नी ने डीजीपी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कराई दर्ज। झनकईया थानाध्यक्ष प्रदीप राणा पर सिपाही मोहन नेगी की पत्नी ने सीएम पोर्टल और डीजीपी को शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति जो जनकईया थाने में तैनात थे थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है थानाध्यक्ष के घर में चौकीदार काम करता है वह चौकीदार नेपाल तस्करी कराने का काम करता है। एक दिन रात 1 बजे जब चौकीदार तस्करों को पुलिस की लोकेशन बता रहा था.
जिसे उन्होंने देख लिया और उन्होंने इसकी शिकायत चौकी इंचार्ज से की। चौकी इंचार्ज ने पूरा मामला थानाध्यक्ष को बताया जिस पर थाना अध्यक्ष प्रदीप राणा इतने नाराज हो गए कि उन्होंने मेरे पति मोहन नेगी पर गलत आरोप लगाकर उनके साथ बुरी तरह मारपीट की।और उनकी गलत रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को भेज उन्हें लाइन हाजिर करा दिया। वहीं इस पूरे मामले में अब जांच बैठा दी गई है अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिचा ने बताया कि इस पूरे मामले पर एसएसपी ने संज्ञान ले लिया है। और खटीमा सीओ को जांच दे दी गई है जांच उपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बयान- देवेंद्र पिंचा अपर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal