उत्तराखण्ड पुलिस ने इस कड़कड़ाती ठंड में पेश की इन्सानियत की मिसाल….

नैनीताल हल्द्वानी (GKM न्यूज़ ) उत्तराखंड मित्र पुलिस ने मित्रता निभाते हुए कड़कड़ाती ठंड से जरुरतमंदों को बचाने के लिए ‘मित्रता सुरक्षा नारा’ के तहत एक अनोखी पहल शुरू की है। हल्द्वानी में कुमाऊं डीआईजी ने आज गरीब, बुजुर्गों, अपाहिजों व फुटपाथ पर रात गुजार ने वालों को ठंड से बचने के लिए रजाईयां बांटी। इस दौरान 700 लोगो को रजाईयां बांटी गई। कुमाऊं डीआईजी जगत राम जोशी ने बताया कि यह पहली बार है जब पुलिस ने इस तरह गरीबों की मदद के लिए खास शिविर का आयोजन किया है।
यह कार्य करने का मुख्य उद्देश्य जिले में ठंड के कारण होने वाली मौतों को बचाना है। डीआईजी की माने तो रजाई वितरण का यह शिविर कुमाऊं के हर जिले में बारी-बारी से चलाया जाएगा। इस दौरान शिविर में पहुंचे दिंव्यागों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल को सराहनीय कदम बताया। उनकी माने तो अब रजाई मिलने के बाद वह सर्दी से खुद को बचा सकेंगे।
बयान- जगत राम जोशी डीआईजी, कुमाऊं



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal