आपदा से विस्थापित गांवों के लोगो को वन भूमि पर बसाया जायगा. ज़िलाधिकरियो को दिए गए 103 करोड़ : त्रिवेन्द्र सिंह रावत मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड


देहरादून ( GKM News Sulemaan khan ) आपदा के प्रभावित गावो और लोगो को सरकार जल्द खुशखबरी देने जा रही है…आपदा से प्रभावित गांवो के विस्थापन के लिए राज्य सरकार अब वन भूमि का उपयोग करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी.
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक में ज़िलाधिकारियो को इस तरह इस तरह का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने का आदेश भी दिया..इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आपदा में मारे गए लोगो के परिजनों को 72 घंटे के अन्दर मुआवज़ा देने के निर्देश दिए है.

सीएम रावत ने जिलाधिकारियो से यह भी कहा कि विस्थापित होने वाले गांवो को भूमि बैंक भी बनाया जाये..
इसके साथ ही उन्होंने कहा की सडको को कम से कम खोला जाये..आपदा की वजह से जिन लोगो को दुसरे जगहों पर भेजा गया है. उनके रहने और खाने का इन्तेजाम भी किया जाये..उधर मुख्यमंत्री रावत ने बताया कि जिलाधिकारियों को आपदा मद के लिए 103 करोड़ रूपये भी दिए गए है.

इसके अलावा भी 5-5 लाख रूपये और भी दिए गए है.. केंद्र सरकार ने आपदा मद के लिए करीब 468 करोड़ रूपये स्वीकृत किये है.
उधर 395 गांवो को चिन्हित किया गया है.इसके साथ ही 26 गांवो को विस्थापन की मंजूरी मिली है. आपको बता दे कि इस मानसून में अब तक 62 लोग अपनी जान से हाथ धो चुके है और 4 लोग लापता है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal