अवैध खन्न पर जाउगा हाईकोर्ट,उपाध्याय

किच्छा (GKM news प्रसून अग्रवाल) किच्छा में अवैध खनन पर डॉ० गणेश उपाध्याय हाईकोर्ट की लेंगे शरण; दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही- तहसीलदार, किच्छा( प्रसून अग्रवाल) : किच्छा तहसील अन्तर्गत क्षेत्र में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों से लाईन लगाकर खनन किया जा रहा है। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ० गणेश उपाध्याय ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्व विभाग किच्छा के सभी जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी नाममात्र के लिए कुछ एक ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़कर मामले की इतिश्री कर ले रहे हैं। जिला व स्थानीय प्रशासन द्वारा इन माफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। जबकि रात दिन अवैध खनन से लदे ट्रैक्टर ट्रालियों से शान्तिपुरी तथा किच्छा तहसील अंतर्गत सभी क्षेत्रों में तमाम लोग इनकी चपेट मे आने से अपनी जान गवां चुके एवम् चुटैल हो चुके है। लॉकडाउन के दौरान भी अवैध खनन बड़े पैमाने पर जारी है तथा किच्छा क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षकों के साथ खनन माफियाओं से मिली भगत का आरोप लगाया गया है। डॉ० गणेश उपाध्याय ने अवैध खनन पर अंकुश ना लगाये जाने पर जल्द ही उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय मे अवैध खनन रोके जाने सम्बंधी जनहित याचिका दायर करने तथा राजस्व उपनिरीक्षकों व उच्च अधिकारियों के सहयोग से क्षेत्र मे हुए भारी अवैध खनन से सरकार को हुए नुकसान का आकलन कराते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है। जिससे अवैध खनन में लिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्यवाही करायी जा सके। वही तहसीलदार किच्छा महेन्द्र सिंह बिष्ट ने इस मामले पर जानकारी मिलते ही सख्त रुख अख्तियार कर लिया है, उन्होने कहा है कि यदि अवैध खनन किया जायेगा तो वह बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जायेगा। जो अधिकारी और कर्मचारी इसमें लिप्त होंगे, उनपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।
बाइट :पूर्व दर्जा राज्यमंत्री
डॉ० गणेश उपाध्याय।।
बाईट – तहसीलदार, किच्छा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में होलिका दहन_आस्था और परम्परा के साथ मनाया गया पर्व
नैनीताल – बाजार की दुकान में लगी आग, स्थानीय लोगों ने मदद कर काबू पाया..Video
नैनीताल में होली जुलूस ने बिखेरे रंग_जमकर उड़ा अबीर गुलाल, होलिका दहन..
ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, पुलिस महकमे में शोक ..
उत्तराखंड : खतरनाक सुसाइड ? एक दिन में दो कोशिशें_ बाथरूम में मिला शव