अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत..देखे विडियो..

रुड़की हरिद्वार (GKM news ) रुड़की के मिल्ट्री चौक के पास नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक हादसे ने एक युवक की जान ले ली.. नगर के मिल्ट्री चौक के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. जिसमे बाइक के पीछे बैठे 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिज दिया है. इसके साथ ही ट्रक की तलाश शुरू कर दी है. आपको बता दे टोडा कल्याणपुर निवासी 30 वर्षीय युवक की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के वक़्त युवक बाइक पर सवार होकर कही जा रहा था.
बाइक पर सवार दो युवक कही जा रहे थे तभी पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. जिसमे बाइक के पीछे बैठा युवक ट्रक की चपेट में आ गया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक सवार युवक को हल्की फ़ुल्की छोटे आई है. सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई.
रुड़की सिविल लाईन कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई.
बयान .. राजेश शाह रुड़की कोतवाली प्रभारी सिविल लाइन



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND




उत्तराखंड_सड़क पर गिरे बिजली के तार ने मां और मासूम बेटी की जिंदगी छीनी..
धरने पर अड़े पुनीत तो दौड़ा सिस्टम, नैनीताल लोअर माल रोड की डेडलाइन तय
HeavyRainAlert_बारिश का असर, गौला-कोसी-नंधौर पर नजर_ ये रास्ते बंद..
गैस कनेक्शन है तो ध्यान दें! eKYC की आखिरी तारीख करीब..
2027 की तैयारी, कुमाऊं में BJP ने शुरू किया मिशन-थ्री!