देश के वीर जवानों को याद करके मनाया गया, विजय दिवस..स्मृति दीवार पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई.

हल्द्वानी नैनीताल (GKM news) हल्द्वानी में कारगिल विजय दिवस के मौके पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए कारगिल शहीदों की याद में बने स्मृति दीवार पर पुष्प चक्र अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई।
नैनीताल जिले से कारगिल के युद्ध में शहीद हुए 5 जवानों को इस मौके पर सैनिक कल्याण केंद्र के अधिकारियों व पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध में अदम्य साहस दिखाने वाले वीर सैनिकों के बलिदान को याद किया। एडीएम एसपी सिटी एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने कारगिल शहीदों को नमन करते हुए उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान के साथ लड़े गए इस युद्ध को याद करते हुए कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भारतीय जवानों ने दुश्मन के छक्के छुड़ाते हुए कारगिल पर तिरंगा फहराया। बयान- सैनिक कल्याण अधिकारी बयान- कैलाश भट्ट पूर्व फौजी


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND




हाईवे पर हादसा, ट्रक की चपेट में आया 8 साल का बच्चा_मौत..
दून मर्डर मिस्ट्री का खुलासा : विकास शर्मा को 3 महीने फील्डिंग के बाद मारी गई गोली..
36 लाख की स्मैक जब्त, नैनीताल पुलिस ने तोड़ी तस्करों की कमर
हाईवे हादसा : हमेशा के लिए थम गई दो धड़कनें, खाई से निकाले गए पति-पत्नी के शव..
हल्द्वानी – खूनी सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया,,जांच शुरू..