ग्रामीण क्षेत्र आँखे गड़ाए देख रहा है विकास को…लेकिन विकास दूर-दूर तक नहीं आ रहा..नज़र

हल्द्वानी (GKM news सुलेमान खांन) हल्द्वानी में पिछले दो सालों से नगर निगम में शामिल हो चुके 34 गांव के डेढ़ लाख से भी अधिक की आबादी अपने क्षेत्र के विकास के लिए टकटकी लगाए नगर निगम को देखी हैं लेकिन महज वोट बैंक के लिए उनको नगर निगम में शामिल कर लिया गया।
विकास के नाम पर न तो उन क्षेत्रों में साफ सफाई की जा रही है, ना ही स्ट्रीट लाइट, सड़कें और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं. वहीं मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला का कहना है कि पहला साल उनका नियोजन में खर्च हो गया है अब धरातल पर कार्य दिखाई देगा।
इसके अलावा मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला का दावा है कि जल्द ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्ट्रीट लाइटें दिखेंगी क्योंकि उसके टेंडर किए जा चुके हैं। गौरतलब है कि नगर निगम मैं शामिल हुए 34 गांव आज भी विकास की बाट जोह रहे हैं।
बयान- जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, मेयर नगर निगम हल्द्वानी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal