गुलदार के बच्चे मिलने से गांव में मचा हड़कंप , खौफ में ग्रामीण…


कालाढूंगी (GKM news ) कालाढूंगी। कोटाबाग के भटलानी गांव में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब गांव के बीचों बीच एक मकान की दीवार से लगे गुलदार के तीन शावक बैठे देखे गए। पहले तो शावकों को देखने के लिये ग्रामीणों की भीड़ लगने लग गयी जब बताया गया कि पता नहीं कब इनकी मां मादा गुलदार यहां आ जाये तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। भटलानी गांव रामनगर वन प्रभाग के देचोरी रेंज अंतर्गत आता है
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से वन क्षेत्राधिकारी किरन शाह ग्वासाकोटी सहित तमाम वन कर्मी मौके पर पहुंच गए। वनकर्मियों ने ग्रामीणों को इधर उधर हटाया और तीनों शावकों को की सुरक्षा बढ़ा दी। कोटाबाग के क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप तड़ियाल ने बताया कि बिगत एक माह से कोटाबाग मैं गुलदार का आतंक बना हुआ था और वन महकमा इसकी ओर ध्यान नही दे रहा था आज गांव मे गुलदार के तीन शावक मिलने से वन विभाग मैं हड़कम्प मच गया। वन क्षेत्राधिकारी ग्वासाकोटी द्वारा ग्रामीणों को भी सतर्क कर दिया गया है कि वह चौकन्ने रहें। उन्होंने बताया कि जहां शावक हैं.
वहां गुलदार अपने बच्चों को खोजते हुए आ सकते हैं। इस लिए मौके पर कैमरे लगाए गए हैं तथा वर्षा को देखते हुए तिरपाल भी लगा दिया गया है तथा कई वन कर्मियों को निगरानी के लिए रखा गया है.
बयान -कुलदीप तड़ियाल(क्षेत्र पंचायत सदस्य)


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




स्ट्रीट वेंडरों का सामान जब्त करने और तोड़ने का अधिकार इनको नहीं है_हाईकोर्ट में सुनवाई..
युवा भारत_ कैंची धाम से एरीज तक, सीख का अनूठा सफर..
उत्तराखंड में बड़ा हादसा : पिकअप खाई में गिरा_तीन महिलाओं की मौत पांच घायल
हल्द्वानी में बड़ा धोखा हुआ,, SSP के पास पहुंचे लोग_फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
दीपक कुमार ने मुस्लिम दुकानदार को बचाया था_अब परेशानियों से घिरे..