Weather Update : नैनीताल समेत इन जिलों में अलर्ट_पाला बढ़ाएगा ठंड ..


उत्तराखंड में आने वाले दिनों में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पर्वतीय जिलों और मैदानी क्षेत्रों में पाले के कारण ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गयी है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में पाले का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार, इन क्षेत्रों में पाला गिरने से तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
हालांकि, प्रदेश में इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन के समय तेज धूप के कारण तापमान में थोड़ी वृद्धि हो रही है, लेकिन दिसंबर के आखिरी सप्ताह में मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सर्द हवाएं चलने के कारण लोग कंपकंपा रहे हैं और सुबह के समय घना कोहरा और रात को पाला भी परेशान कर रहा है।
उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 25.6°C और न्यूनतम तापमान 4.4°C रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 14.0°C और न्यूनतम 3.1°C दर्ज किया गया, जबकि टिहरी में अधिकतम तापमान 15.0°C और न्यूनतम 3.1°C रहा।
कड़ाके की ठंड का असर मसूरी में भी दिखाई दे रहा है, जहां कंपनी गार्डन स्थित झील पर पाले के कारण बर्फ की एक परत जम गई है। इस कारण झील में नाव चलाना भी मुश्किल हो गया। लगभग आधा इंच मोटी बर्फ की परत को तोड़कर नाव संचालन किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं और मौसम शुष्क बने रहने की उम्मीद है। साथ ही पाले के कारण ठंड में बढ़ोतरी के लिए चेतावनी जारी की गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




तप रहे हल्द्वानी पर मेहरबान हुए बादल_झमाझम बारिश..Video
दर्दनाक हादसा : नींद की झपकी और उजड़ गया पूरा परिवार,,तीन लोगों की मौत
तेज बारिश में खतरे का खेल! नैनीझील के बीचों-बीच पैडिल बोट में मस्ती करते दिखे पर्यटक
विश्व के टॉप वैज्ञानिकों में शामिल हुईं प्रो. वीना पाण्डे, कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला वैश्विक गौरव
Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?