उत्तराखंड : आज तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी,ऐसा रहेगा मौसम का हाल


बरसात की रिमझिम फुहारों से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज खुशनुमा हो गया वहीं लोगों को भी गर्मी से राहत मिली है।ताज़ा मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे साथ ही कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली रहेगी। हालांकि कही कहीं तेज हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
चार धाम और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। मंगलवार को देहरादून की सुबह बारिश के साथ हुई थी तो वहीं बुधवार को भी हवा आंधी के साथ बारिश से लोगों की नींद खुली।
लगातार रोजाना हो रही बारिश से देहरादून के तापमान में भी गिरावट आई है और हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। कुछ देर की बारिश से गर्मी से काफी राहत मिली है। बारिश होने के कारण तापमान सामान्य से लगभग 8 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है।
नैनीताल जनपद में पहाड़ से लेकर मैदान तक रिमझिम फुहार ने मौसम को सुहावना कर दिया बीती शाम हल्द्वानी शहर में भी झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आज आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
वहीं मैदानी क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली रह सकती है हालांकि कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। चार धाम और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। चार धाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम की अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सड़क से सोलर तक, पानी से पढ़ाई तक_सौड़ में विधायक और अधिकारी एक्टिव मोड में..
चरक जयंती पर हल्द्वानी में संगोष्ठी, आधुनिक दौर में आयुर्वेद की उपयोगिता पर हुआ मंथन
Good News_हल्द्वानी में अब CGHS के तहत कैशलेस इलाज…
उत्तराखंड में आफत की बारिश : मकान के मलबे में दबे मां-बेटे की मौत, धारचूला में वैली ब्रिज ध्वस्त, 124 सड़कें बंद
Graphic Era में लोकतंत्र की बात_SIR पर सवाल भी हुए, जवाब भी मिले..