उत्तराखंड : रिश्तों का कत्ल_छोटे ने अपने ही बड़े भाई को मार डाला…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में बीते दिनों से अब तक एक के बाद एक कई ऐसी वारदातें सामने आई जो समाज की कड़वाहट को उजागर कर रही है और रिश्तों की कमज़ोर होती डोर की सच्चाई बयां कर रही हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं रिश्तो के कत्ल की खबर आ रही है कि एक भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी।

जनपद रुद्रप्रयाग में जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत जवाड़ी के उत्यासू गांव में सगे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पूर्व केदारघाटी के बेडूला गांव में दो भाइयों ने पिता की हत्या कर शव को जला दिया था।

बीते रोज़ यानी मंगलवार को जिला मुख्यालय से लगभग दस किमी दूर अलकनंदा नदी के दूसरी तरफ बसे जवाड़ी के मरुड़ी सारी (उत्यासू) गांव में दोपहर 12 बजे नितिन नेगी (32) की बड़े भाई श्रीकांत नेगी से घर की छत में किसी बात पर कहासुनी हो गई। गुस्साए नितिन ने अचानक बड़े भाई पर चाकू से वार कर दिया और उसे छत से सीधे नीचे चौक में फेंक दिया।

लहूलुहान भाई को तड़पता देख छोटा भाई उसे तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक श्रीकांत दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। जबकि मझला भाई नितिन गांव में ही रहता था। उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page