उत्तराखंड : पॉलीथीन में लपेटकर नवजात बच्ची को झाड़ियों में छोड़ने की दिल दहलाने वाली घटना

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 7 दिन की नवजात बच्ची को पॉलिथीन में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया। यह घटना बागेश्वर के ठाकुरद्वारा वार्ड के नरसिंह मंदिर के पास की है, जहां स्थानीय लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी और पुलिस को सूचित किया।

सोमवार दोपहर को सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित निकाला और उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा। पुलिस और प्रशासन ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

डॉक्टर दीपाली ने बताया कि बच्ची की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उसे निगरानी में रखा गया है। बच्ची का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page