उत्तराखंड : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला कांस्टेबल का शव,मचा हड़कंप


उत्तराखंड :पुलिस कर्मी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खबर अल्मोड़ा से है। अल्मोड़ा नगर के लिंक रोड थपलिया में सड़क से करीब 100 मीटर नीचे एक मकान के पीछे एक गली में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया. क्षेत्र के लोगों से शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त पुलिस लाइन अल्मोड़ा में तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल के रूप में हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुट गई।
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बागेश्वर निवासी 2007 बैच के सिपाही अनिल रावत (38) का कुछ दिन पूर्व ही जिला ऊधमसिंह नगर से अल्मोड़ा ट्रांसफर हुआ था अनिल वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात थे।
लेकिन यहां से भी उनका ट्रांसफर बागेश्वर हो गया था। बागेश्वर में तैनाती से पहले ही सिपाही का शव थपलिया के पास पड़ा मिला तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने बताया कि पुलिस कर्मी का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर