

उत्तराखंड : भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 11 सितम्बर, 2024 को अपरान्ह 01:30 बजे जारी किये गये मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनाँक 12.09.2024 एवं 13.09.2024 को जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से अत्यन्त भारी, कुछ जगह पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त कीगई हैं। वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा/भारी वर्षा हो रही है।
जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 12.09.2024 (गुरुवार) को जनपद के समस्त शासकीय,अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त
आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं। अतः मौसम विभाग द्वारा जारी एलर्ट को देखते हुए दिनांक 12.09.2024 (गुरुवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाए) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे तथा शैक्षणिक संस्थाएं अवकाश अवधि में ऑनलाईन कक्षाओं के माध्यम से अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे।
जारी आदेश के मुताबिक विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
नैनीताल जनपद के अलावा बृहस्पतिवार को देहरादून,चमोली और बागेश्वर में भी भारी बारिश के मद्देनज़र अवकाश घोषित किया गया है। इन जनपदों में कहीं कहीं भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर मौसम विभाग ने में बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम को देखते हुए जिलों के सभी विद्यालयों में कक्षा 1 से लेकर 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनाँक 12.09.2024 (गुरुवार) को जनपद बागेश्वर के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेगें। मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेगें।





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal