Ad

उत्तराखंड कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को पार्टी में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा ने उन्हें उपाध्यक्ष (प्रशासन एवं संगठन) का दायित्व दिया है। यह निर्णय प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के विधिवत गठन तक संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए लिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्यकांत धस्माना को यह जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नियमित रूप से संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन में सहयोग करेंगे। इस भूमिका में धस्माना पार्टी के प्रशासनिक और संगठनात्मक कार्यों को मजबूती प्रदान करेंगे।

सूर्यकांत धस्माना लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं और उन्होंने संगठन को अपनी सेवाएं दी हैं। उनके व्यापक अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, “सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस संगठन और प्रशासन को और अधिक मजबूती मिलेगी।”

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सूर्यकांत धस्माना को समस्त कांग्रेस जनों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और पार्टी की तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page